महाराष्ट्र: नागपुर में बड़ा हादसा, कोराडी देवी मंदिर मार्ग पर निर्माणाधीन गेट गिरा; 15 लोग घायल

नागपुर में खापरखेड़ा-कोराडी मंदिर मार्ग पर निर्माणाधीन गेट का हिस्सा ढह गया। हादसे में कुछ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15-16 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

Jagran Hindi News – news:national